काम खत्म कर घर आया भाई और कमरा खोलते ही उड़े होश..

सिविल लाइन चंदर नगर के इलाके में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली।

By Edited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:02 AM (IST)
काम खत्म कर घर आया भाई और कमरा खोलते ही उड़े होश..
काम खत्म कर घर आया भाई और कमरा खोलते ही उड़े होश..

जागरण संवाददाता, लुधियाना। सिविल लाइन चंदर नगर के इलाके में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। जब उसका भाई शाम को काम से घर लौटा तो इस घटना का पता चला। उसने तुरंत थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।

जांच अधिकारी एएसआइ सुदर्शन ने बताया कि मृतक धीरज कुमार (27) सिविल लाइन चंदर नगर का रहने वाला था। यहा वह अपने भाई कृष्ण बहादुर के साथ रहता था। धीरज एक फैक्ट्री में चेकिंग का काम करता था। मृतक धीरज के भाई कृष्ण बहादुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार को उसका भाई दोपहर खाना खाने घर आया। इसके बाद वह काम पर नहीं गया। उसने कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटक कर खुदकशी कर ली।

उसने बताया कि जब वह शाम को काम खत्म कर कमरे में लौटा तो उसने पंखे से चुनरी के सहारे धीरज का शव लटकता देखा। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवतार नगर से किशोरी घर से लापता, मामला दर्ज

उधर, अवतार नगर से एक लड़की घर से लापता हो गई। उसके पिता ने पुलिस के पास दी शिकायत में शक जाहिर किया है कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया है।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 8 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई है। वह उसकी तभी से तलाश कर रहे हैं, मगर उसका कोई पता नहीं चला है। थाना सराभा नगर में मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी