महिला ने सीपी को दी शिकायत, विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक महिला ने विधायक पर प्रापर्टी विवाद मामले में फैसला करवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 03:00 AM (IST)
महिला ने सीपी को दी शिकायत, विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
महिला ने सीपी को दी शिकायत, विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता लुधियाना : ईश्वर नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने शहर के विधायक पर प्रापर्टी विवाद मामले में फैसला करवाने के नाम पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल से मिलकर विधायक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है।

पुलिस कमिश्नर ने मामले की जाच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का देहात हो चुका है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसके मकान की खरीद को लेकर प्रापर्टी डीलर के साथ चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए वह विधायक के संपर्क में आई। विधायक के कहने पर उसने वह मकान उस प्रापर्टी डीलर के हवाले कर दिया। प्रापर्टी डीलर ने उस मकान की आधी-अधूरी कीमत देकर उसे टरका दिया। इसके बाद जब वह फिर से विधायक के पास गई तो उसने उसे अपने निजी कार्यालय में बुला लिया। वहा पर उसने उसके साथ उसकी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि उस विधायक के इस कृत्य में उसके भाई, प्रापर्टी डीलर, एक भाभी नाम की महिला और पार्टी की वार्ड प्रधान महिला भी शामिल थी। विधायक हर बार उसे अपने आफिस में और भाभी के मकान में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विधायक को तीन बार मिलाया फोन पर नहीं उठाया

महिला ने इस बात की भी आशका जताई है कि इस शिकायत को देने के बाद उसकी व उसके बच्चों की हत्या की जा सकती है जैसा कि विधायक ने उसे धमकाया है। उसने माग की है कि विधायक और अन्य सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उसे इंसाफ दिलाया जाए। इस मामले में बात करने के लिए विधायक का फोन तीन बार मिलाया गया मगर उन्होंने नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी