धोखाधड़ी मामले में अदालत ने जमानत रद की तो महिला ने की खुदकुशी की कोशिश Ludhiana News

चंचल का पति एक कपड़ा फैक्ट्री में वर्कर था जिसके खिलाफ कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के आरोप लगे। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 07:55 AM (IST)
धोखाधड़ी मामले में अदालत ने जमानत रद की तो महिला ने की खुदकुशी की कोशिश Ludhiana News
धोखाधड़ी मामले में अदालत ने जमानत रद की तो महिला ने की खुदकुशी की कोशिश Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। अदालत द्वारा जमानत रद होने से दुखी बस्ती जोधेवाल सुभाष नगर की महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर उसके परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल ने थाना सलेम टाबरी पुलिस को सूचना भेज दी। महिला सुभाष नगर निवासी चंचल देवी (32) है। उसके भाई अमित ने बताया कि चंचल का पति एक कपड़ा फैक्ट्री में वर्कर था, जिसके खिलाफ कुछ महीने पहले धोखाधड़ी के आरोप लगे। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

अमित ने आरोप लगाया कि कंपनी के दबाव में आकर पुलिस ने उसकी बहन के पति समेत उसके पिता व चंचल को भी मामले में नामजद कर लिया। इस समय उसका पति व पिता जेल में हैं। कुछ महीने पहले चंचल ने हाई कोर्ट चंडीगढ़ से इस केस में जमानत ले ली थी। कंपनी ने चंचल के पति पर तो मामला दर्ज किया ही। साथ ही बेकसूर होते हुए उसे व उसके पिता को भी इस केस में घसीटा, जिससे पूरा परिवार दुखी था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद कर दी, जिसके बाद उनके वकील ने उन्हें मैसेज कर मामले के बारे में बताया।

जिसके बाद चंचल दुखी हो गई और उसने अपने घर पर पंखे से किसी चुन्नी के सहारे लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की। इसी बीच उसका भाई अमित मौके पर पहुंच गया, जिसने उसे पंखे से नीचे उतारा और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। अमित ने बताया कि कंपनी के दबाव में आकर पुलिस ने यह सारा खेल रचा है, जिसके लिए वह पुलिस कमिश्नर और पंजाब के मुख्यमंत्री तक को अपनी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चंचल देवी इन महीने में अपनी सुनवाई के लिए अपने दो बच्चों को साथ लेकर अफसरों के दरवाजे खटखटा चुकी हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी