लुधियाना में झपटमार व लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में पुलिस ने झपटमार व लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 03:22 PM (IST)
लुधियाना में झपटमार व लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना पुलिस ने झपटमार व लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने झपटमार व लुटेरा गिरोह के दो सदस्याें को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने लुटेरा गिरोह के एस सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान तमिलनाड के गांधी नगर निवासी वैकटस वरुण के रूप में हुई। उसके फरार हुए साथी मामा व संतोष हैं। पुलिस ने हैबोवाल के चंद्र नगर की गली नंबर 1 निवासी केवल कृष्ण की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 13 अगस्त को वो मंजू कट स्थित पीएनबी के एटीएम से बाहर आ रहा था कि अचानक उसका एटीएम कार्ड नीचे गिर गया। वो अभी कार्ड उठा ही रहा था कि उसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया और उसकी कार में पड़ा काले रंग का बैग चोरी करके फरार हो गए। बैग में 75 हजार रुपये की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने वैकटस वरुण को काबू कर लिया।

उधर, झपटा गया मोबाइल फोन बेचने की फिराक में निकले झपटमार को थाना शिमला पुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहचान न्यू शिमला पुरी के जुझार नगर की गली नंबर 16 निवासी अमन यादव के रूप में हुई। शनिवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर गिल नहर स्थित बरोटा रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे काबू किया गया।

यह भी पढ़ें-  Independence Day 2022 : राजकुमारी अमृत कौर का देश की आजादी में अहम योगदान, दांडी मार्च व भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों ने दो बार जेल भेजा

यह भी पढ़ें-  Independence Day 2022 : फिरोजपुर में भारत का आखिरी गांव, जहां कभी नहीं पहुंचा तिरंगा; अब हर घर दिख रही देश की शान

chat bot
आपका साथी