लाजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने उड़ाए 20.30 लाख

लाजिस्टिक कंपनी का मैनेजर ही लाखों का घोटाला करता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM (IST)
लाजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने उड़ाए 20.30 लाख
लाजिस्टिक कंपनी के मैनेजर ने उड़ाए 20.30 लाख

जासं, लुधियाना : लाजिस्टिक कंपनी का मैनेजर ही लाखों का घोटाला करता रहा। अब थाना मोती नगर पुलिस ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पहचान राजस्थान के झुनझुनु की स्वामी कालोनी निवासी विनोद स्वामी के रूप में हुई। इसके अलावा उसका जोधपुर के करणी नगर में भी घर है।

पुलिस ने घोड़ा कालोनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गंगोर लोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुरिदर कुमार टांक की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि उनकी कंपनी की कई राज्यों में ब्रांच हैं। आरोपित उनकी कंपनी की लुधियाना ब्रांच में बतौर मैनेजर काम करता है। कंपनी में आने वाली सभी पेमेंट का हिसाब उसी के पास होता है। आरोपित ने कंपनी के लिए आई अमाउंट में से 19.70 लाख रुपये जोधपुर की ब्रांच में कम जमा करा कर खुद हड़प कर लिए। इसके अलावा उसने बिजली का बिल देने के लिए भेजी गई 60 हजार रुपये की नगदी भी हजम कर ली। आरोपित ने पेमेंट के भुगतान के लिए उन्हें दो चेक दिए। मगर दोनों चेक बैंक में बाउंस हो गए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी