द इंडियन ब्राइड प्रदर्शनी: फैशन के दीवानों की उमड़ी भीड़, आखिरी दिन 65 स्टाल लगाए

द इंडियन ब्राइडल प्रदर्शनी में लुधियानिवयों का उत्साह देखने को मिला। पार्क प्लाजा में लगाई गई प्रदर्शनी के आखिरी दिन फैशन के दीवानों की भीड़ उमड़ी।

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 10:15 AM (IST)
द इंडियन ब्राइड प्रदर्शनी: फैशन के दीवानों की उमड़ी भीड़, आखिरी दिन 65 स्टाल लगाए
द इंडियन ब्राइड प्रदर्शनी: फैशन के दीवानों की उमड़ी भीड़, आखिरी दिन 65 स्टाल लगाए

जेएनएन, लुधियाना। द इंडियन ब्राइडल प्रदर्शनी में लुधियानिवयों का उत्साह देखने को मिला। पार्क प्लाजा में शनिवार से आयोजित हुई प्रदर्शनी के आखिरी दिन फैशन के दीवानों की भीड़ उमड़ी। विवाह समारोह पर आधुनिक व नए जमाने के फैशन को पेश करने वाली इस प्रदर्शनी में देश के नामी डिजाइनरों के परिधानों को प्रदर्शित किया गया। द इंडियन ब्राइड के ऑर्गेनाइजर एनी सलूजा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 65 से अधिक स्टाल लगाए गए। प्रदर्शनी में ज्वेलरी फुटवियर तथा लाइफ स्टाइल की विस्तृत रेंज प्रदशित की गई। प्रदर्शनी में ऋतु कुमार, कुंदन ज्वेलर्स, सॉल्टी बाये, सुलक्षणा मोंगा, टीबी जेड, सोनू गांधी बुटीक, राहुल सिंह, जस्ट बेक पेस्ट्री, मर्सीडीज बेंज जैसे नामी नाम शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदर्शनी में शिलार हाउस की ओर से प्रदर्शित व्हाइट हनी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सफेद रंग के शहद को देखकर लोगों में इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखी। वहीं बैंबो ग्रीन के स्टाल पर बांस से बने कपड़ों जैसे टावल, रूमाल, बैडशीट, रूई, गाउन के अलावा टेबल मैट, चटाई, बैग, पेंटिंग, योगा मैट प्रदर्शित किए गए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी