निगम ने सरकारी गली पर किए अतिक्रमण को हटाया

शहर के चंदर नगर स्थित एक सरकारी गली पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम ने हटा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 07:09 PM (IST)
निगम ने सरकारी गली पर किए अतिक्रमण को हटाया
निगम ने सरकारी गली पर किए अतिक्रमण को हटाया

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के चंदर नगर स्थित एक सरकारी गली पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम ने हटा दिया है। गली की जमीन पर एक महिला ने झोपड़ी बना ली थी। निगम की तरफ से सुबह ही पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली थी। मौके पर झोपड़ी को हटाकर निगम टीम ने वहां रखे मलबे को भी हटा दिया। निगम के लाव लश्कर को देखकर एक बार लोगों में दशहत का माहौल बन गया था कि किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है।

एटीपी मदनजीत सिंह बेदी ने बताया कि चंदर नगर में सरकारी गली पर अतिक्रमण हो गया था। लगभग दस माह पहले निगम की तरफ से कार्रवाई करते अतिक्रमण को गिरा दिया गया था। मलबे को वहीं छोड़ दिया गया था। अब लोगों की शिकायत मिली थी कि एक महिला ने दोबारा गली पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। महिला की तरफ से गली पर झोपड़ी बना ली है। अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई। सड़क पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया है। वहीं मौके पर जितना भी मलबा पड़ा था, उसे साफ कर दिया है।

chat bot
आपका साथी