गोहत्या व हिदू मंदिर तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री चुप क्यों : शिवसेना

गो हत्या के आरोपितों की पुलिस अभी तक पहचान तक नहीं हो पाई और आए दिन पंजाब में देवी देवताओं की बेअदबी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:21 PM (IST)
गोहत्या व हिदू मंदिर तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री चुप क्यों : शिवसेना
गोहत्या व हिदू मंदिर तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री चुप क्यों : शिवसेना

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गो हत्या के आरोपितों की पुलिस अभी तक पहचान तक नहीं हो पाई और आए दिन पंजाब में देवी देवताओं की बेअदबी की जा रही है। हिदू मंदिर तोड़े गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट इस मामले में चुप है। यह शब्द शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने फव्वारा चौक पर प्रदर्शन के दौरान कहे। राजीव टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट हिदुओं के मामले में चुप क्यों है।

उन्होंने कहा कहा कि गायों की हत्या हुए इतने दिन बीत गए लेकिन मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों ने अभी तक इस बारे में आवाज नहीं खोली और कोई बयान तक जारी नहीं किया।

टंडन ने कहा कि लुधियाना शहर में गो हत्या हो गई और यहां पर सत्ताधारी दल के चार विधायक, मंत्री व कई पार्षद हैं। लेकिन किसी ने भी इस घटना की निदा तक नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें हिदू बहुल हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने गो हत्या के कातिलों को गिरफ्तार नहीं किया तो इस विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को 12 बजे जगराओं पुल पर हिदू संगठन एकत्रित होकर पंचायत करेंगे और आगामी रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर शिव सेना नेता संदीप थापर, जिला प्रधान अरविद वालिया, रोहित जोशी, रितेश राजा, प्रिस शर्मा, नीरज भारद्वाज, हेमंत ठाकुर, अजय मिश्रा, विनय भारती, सुमित जसूजा, राजीव अरोड़ा, दीपक शर्मा, मोहित अवस्थी, अमित कौंडल, शम्मी, भानु प्रताप, सुरेश हैप्पी, अनिल, रवि वर्मा व अन्य उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी