शेरपुर Flyover को Traffic के लिए खोला, शहर में अब जाम नहीं करेगा परेशान

जालंधर-पानीपत हाईवे पर निर्माणाधीन शेरपुर फ्लाइओवर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इससे ढोलेवाल चौक समराला चौक चीमा चौक सहित कई इलाकों ने ट्रैफिक समस्या से निजात पाई है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:15 PM (IST)
शेरपुर Flyover को Traffic के लिए खोला, शहर में अब जाम नहीं करेगा परेशान
शेरपुर Flyover को Traffic के लिए खोला, शहर में अब जाम नहीं करेगा परेशान

लुधियाना, जेएएनएन। जालंधर-पानीपत हाईवे पर निर्माणाधीन शेरपुर फ्लाइओवर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इससे ढोलेवाल चौक, समराला चौक, चीमा चौक सहित कई इलाकों ने ट्रैफिक समस्या से निजात पाई है। इस फ्लाइओवर के निर्माण के साथ ही शहर के जालंधर पानीपत हाईवे के तहत सभी फ्लाइओवर कंपलीट हो गए। इसके चलते अब इन पर दौड़ने वाला ट्रैफिक शहर के ट्रैफिक को बाधित नहीं कर पाएगा। हालांकि पुल निर्माण के कुछ काम अभी तक पेंडिंग है, पर इन छोटे-छोटे कार्यों को तेजी के साथ निपटाया जा रहा है।

शेरपुर फ्लाइओवर खुलने से ढोलेवाल साइड से सिटी को जा रही सड़क जिस पर अक्सर जाम लगा रहता था, वह खाली नजर आई। क्योंकि दिल्ली साइड से आने वाला ट्रैफिक अब सिटी की ओर न जाकर इस फ्लाइओवर से होते हुए समराला चौक फ्लाइओवर, बस्ती जोधेवाल फ्लाइओवर व जांलधर बाइपाल फ्लाइओवर से होते हुए जालंधर, अमृतसर व जम्मू के लिए निकल रहा है।

वहीं इन्हीं शहरों से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी बिना शहर में एंट्री किए शेरपुर फ्लाइओवर को क्राॅस करके शहर से बाहर निकलने लगा। इस फ्लाईओवर को पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2020 तय की गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से चले लॉकडाउन की वजह से काम बीच में रोक दिया गया था। कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन ने हाईवे के रुके प्रोजेक्ट को पूरा करवाने का निर्णय लिया। इसके चलते शहरवासियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अब सभी की नजर जगराओं पुल पर है जिसके जून में पूरा होने की उम्मीद है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी