Fraud In Ludhiana: लुधियाना में सीनियर बैंक मैनेजर ने ग्राहक के 7.20 लाख बेटी के अकाउंट में करवाए जमा

Fraud In Ludhiana सीनियर मैनेजर अनीता सेठी छोटी हैबोवाल की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि आरोपित महिला वर्ष 2017 से 2018 तक उनकी ब्रांच में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:42 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:42 AM (IST)
Fraud In Ludhiana: लुधियाना में सीनियर बैंक मैनेजर ने ग्राहक के 7.20 लाख बेटी के अकाउंट में करवाए जमा
सीनियर मैनेजर अनीता सेठी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Fraud In Ludhiana: बैंक आफ इंडिया की माडल टाउन शाखा की सीनियर मैनेजर अनीता सेठी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शाखा के सहायक महाप्रबंधक सुनील प्रेमचंदनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सीनियर मैनेजर ने एक खाताधारक के खाते से 7.20 लाख रुपये निकालकर अपनी बेटी के खाते में जमा करवा लिए हैं। थाना माडल टाउन की पुलिस के पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana 700 Crore GST Scam: दुबई में बैठे युवक के नाम पर बनाई फर्जी कंपनियां, चिकन सूप की रेहड़ी वाला भी आरोपित

आरोपित सीनियर मैनेजर अनीता सेठी छोटी हैबोवाल की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि आरोपित महिला वर्ष 2017 से 2018 तक उनकी ब्रांच में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उसने जाली हस्ताक्षर कर खाताधारक निधि साहनी के खाते से दो चेकों के जरिये 7.20 लाख रुपए निकालकर अपनी बेटी के खाते में जमा करवा लिए। जब इस बात का पता शाखा के सहायक महाप्रबंधक को चला तो उसने 1.50 लाख रुपए निधि साहनी को दे दिए लेकिन बाकी का पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद बैंक को बाकी पैसा खाताधारक को देना पड़ा।

आरोपित महिला अधिकारी को किया बर्खास्त

धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद बैंक ने आरोपित महिला अधिकारी को वर्ष 2018 में ही बर्खास्त कर दिया था। उसने खाताधारक को रुपये लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ लाख के बाद कोई पैसा नहीं दिया। इसके बाद 29 जनवरी 2020 को बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने हैबोवाल स्थित उसके घर गई थी लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी