Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा ने गन्ना उत्पादक किसानाें के संघर्ष को दिया समर्थन, बकाये की अदायगी की कर रहे मांग

Farmers Protest जालंधर में रेलवे ट्रैक व हाईवे पर धरना दे रहे किसानाें काे संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन देने का एलान किया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चा शनिवार काे जारी रहा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 03:53 PM (IST)
Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा ने गन्ना उत्पादक किसानाें के संघर्ष को दिया समर्थन, बकाये की अदायगी की कर रहे मांग
संयुक्त किसान मोर्चे ने गन्ना उत्पादकों के संघर्ष को दिया समर्थन। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। Farmers Protest: जालंधर में रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे किसानाें काे संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन देने का एलान किया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चा शनिवार काे जारी रहा। किसान नेता जगदीप सिंह कोठे खंजूरा की अगुआई में चले इस धरने में धरनाकारियों ने जालंधर में गन्ना उत्पादक किसान की ओर से वाजिब दाम व बकाये की अदायगी के लिए दिए जा रहे अनिश्चितकालीन समय के धरने की व ट्रैफिक जाम को समर्थन करते पंजाब सरकार की ओर से गन्ने की कीमत में महज 15 रुपये की वृद्धि केवल और केवल मजाक करार दिया।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पंजाब में रेलवे ट्रैकाें पर डटे किसान, सड़क व रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद; यात्री रहे बेहाल

देश में भाजपाइयों का पूरे जोर से विरोध रहेगा जारी

इस मौके पर जगतार सिंह देहड़का ने कहा कि पूरे देश में भाजपाइयों का पूरे जोर से विरोध जारी है। किसान संघर्ष की ओर से किए जा रहे इन विरोध प्रदर्शनों ने अकाली कांग्रेसियों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने बीते दिनों चंडीगढ़ में हिमाचल भवन नजदीक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काले झंडों से विरोध कर रही महिला आंदोलनकारी से की बदसलूकी के जिम्मेवार भाजपाइयों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की जोरदार मांग की है।

यह भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2021: लुधियाना में स्वदेशी राखियों को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह, मिठाईयों का आकर्षण हुआ कम

अकालियों व कांग्रेसियों काे दिखाए जाएंगे काले झंडे

इस मौके पर लोक नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि देश भर में मौकापरस्त सियासी पार्टियों खिलाफ विशाल हो रहा रोष आगे बढ़ने का संकेत है। उन्होंने कहा कि जगराओं, रायकोट इलाके में अकालियों व कांग्रेसियों काे काले झंडे दिखाकर रोष प्रकट किया जाएगा। इसके लिए गांववालों को पूरा तैयार रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान में फंसे सिख परिवारों ने लगाई गुहार, पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करें तो हल हो सकता है मसला

chat bot
आपका साथी