लुधियाना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; तापमान में आई गिरावट, दो दिन खराब रहेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते लुधियाना में सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 01:50 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 02:59 PM (IST)
लुधियाना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; तापमान में आई गिरावट, दो दिन खराब रहेगा मौसम
लुधियाना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; तापमान में आई गिरावट, दो दिन खराब रहेगा मौसम

जेएनएन, लुधियाना। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते लुधियाना में सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को फ‍िर सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। बारिश के कारण सड़कों पर यातायात धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। इस बीच ठंड बढ़ गई है और ज्यादातर शहरवासी अपने घरों में दुबक गए हैं। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। कामकाजी लोगों को ऑफिस और छोटे बच्चों को स्कूल जाने पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

हल्की बूंदाबांदी के बीच गंतव्य की ओर जाता वाहन चालक।

बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान

इसी हफ्ते हुर्इ बारिश और आेलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। खेतीबाड़ी से जुड़े विेशेषज्ञों का कहना है कि अगर फ‍िर भारी बारिश होती है तो इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी