Coronavirus: लुधियाना में काेराेना का खतरा बढ़ा, चार इलाके Micro Containment Zone घाेषित

Coronavirus काेराेना के बढ़ते खतरे काे भांपते हुए सेहत विभाग ने अावश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लुधियाना में गत दिवस ज्यादा माैतें हाेने से विभाग में हड़कंप है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:56 AM (IST)
Coronavirus: लुधियाना में काेराेना का खतरा बढ़ा, चार इलाके Micro Containment Zone घाेषित
Coronavirus: लुधियाना में काेराेना का खतरा बढ़ा, चार इलाके Micro Containment Zone घाेषित

लुधियाना, जेएनएन। Coronavirus: लुधियाना में काेराेना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसकाे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लुधियाना में गत दिवस ज्यादा माैतें हाेने से सेहत विभाग में हड़कंप है। विभाग की ओर से शुक्रवार को चार नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए।

इसमें रघुनाथ एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, मालेरकोटला हाउस व गांव रामगढ़ सरदारा शामिल हैं। जिले में 15 अन्य माइक्रो कंटेनमेंट जोन पहले से ही बने हुए हैं। पंजाब में काेराेना के सबसे ज्यादा मामले लुधियाना में ही सामने अा रहे हैं।

इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने कहा था कि कोरोना की रोकथाम को लेकर सेहत विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है। इसके तहत अब औद्योगिक इकाइयों में सेहत विभाग टीमें जाकर सैंपलिंग कर रही है। यहां रैपिड एंटीजन किट से सैंपलिंग हो रही है।

निगम के दफ्तर पहले ही कर दिया था बंद

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रशासन ने सर्तकता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने रस्सी लगाकर आफिस में लोगों की एंट्री बंद कर दी थी। गेट पर आने वाले लोगों की थर्मल स्कीनिंग जा रही है। बिना मास्क के किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे पहले आरटीओ कार्यालय काे भी पब्लिक डीलिंग भी बंद कर दिया गया था। आरटीओ कार्यालय को जाने वाले दोनों दरवाजे पर ताले लगा दिए गए थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी