छह साल की किष्‍टू की पंजाबी बोलियां व गिद्धा मचा रही धमाल, रैप स्‍टार बादशाह और हनी सिंह भी बने फैन

Punjabi Girl Rocking पंजाब के नाभा की छह साल की किष्‍टू कौशिक इंटरनेट मीडिया पर छा रही है। किष्‍टू की पंजाबी बो‍लियां और गिद्धा धमाल मचा रही है और लोग उसके मुरीद हो गए हैं। उसके फैन में स्‍टार रैप गायक बादशाह और हनी सिंह भी शामिल हो गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 07:44 AM (IST)
छह साल की किष्‍टू की पंजाबी बोलियां व गिद्धा मचा रही धमाल, रैप स्‍टार बादशाह और हनी सिंह भी बने फैन
अपने घर में बच्‍ची किष्‍टू कौशिक और मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह व बादशाह की फाइल फोटो।

नाभा, [यादविंदर गर्गस]। पंजाब के पटियाला जिले के नाभा शहर की छह साल की बच्‍ची ने बड़े-बड़े स्‍टारों को मुरीद बना लिया है। शहर के हीरा महल इलाका निवासी छह वर्षीय कनिष्ठा कौशिक इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब धूम मचा रही है। कनिष्ठा की तोतली जुबान में बोलियां, गिद्दा व टप्पे तेजी से वायरल हो रहे हैैं। किष्टू की लोकप्रियता का इसी से पता चलता है कि उसके वीडियो को यू-ट्यूब पर 90 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर 80 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। उसके चाहने वालों में बालीवुड रैपर बादशाह और हनी सिंह भी शामिल हैैं।

किष्टू के चाहने वालों की लिस्ट में बादशाह व हनी सिंह के साथ भी शामिल

मोहाली से नाभा पहुंची कनिष्ठा उर्फ किष्टू से दैनिक जागरण ने विशेष बातचीत की। किष्टू के मामा रणवीर कौशल व मौसी भानू ने बताया कि किष्टू छह साल की है और दूसरी कक्षा में पढ़ती है। रणवीर व भानू ने बताया कि जब वह सिर्फ दो साल की थी तब माता के जागरण में उसके स्वजनों ने उसे सुर में गाते देखा तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

परिवार के लोगों ने बताया कि जैसे-जैसे वह बड़ी होती चली गई तो बोलियां, टप्पे याद करने लगी। लाकडाउन में घरवालों ने उसकी तोतली जुबान में बोलियों व गिद्दे के शार्ट वीडियो बनाए और इंटरनेट मीडिया पर डाल दिए जोकि इन दिनों काफी धमाल मचा रहे हैैं।

बातचीत में तेज तर्रार किष्टू ने बताया कि उसकी शुरू से ही इच्छा थी कि वह टीवी पर दिखे और लोग बड़े कलाकारों की तरह उसके साथ फोटो खिंचवाए। आज उसकी दोनों ख्वाहिशें पूरी हो चुकी हैैं। उसने बताया कि अभी वह अपने परिवार के साथ मोहाली में रह रही है। किष्टू की उपलब्धियां गिनाते हुए मामा रणबीर ने बताया कि किष्टू के अब तक दो पंजाबी गायकों के सारथी के साथ 'जान' व गायक श्री बराड़ के साथ 'धीयां' में काम कर चुकी है।

उसका शौक बड़े होकर फिल्मों में आना है। किष्टू संगीत की शिक्षा गुरु राजेश कुमार नाभा से ले रही है। उसके माता पिता को भी संगीत से बेहद लगाव है। किष्टू ने चहकते हुए बताया कि उसे तब बहुत अच्छा लगता है जब वह घर से बाहर निकलती है और लोग उसके साथ फोटो खिंचवाते हैैं और बातें करते हैैं। उसने कहा कि उसे पंजाबी सूट बहुत पसंद है।

chat bot
आपका साथी