Punjab Weather Update: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कई शहराें का तापमान 47 डिग्री के पार

Punjab Weather Update पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालात यह है कि दिन में लाेग घराें से बाहर नहीं निकल पा रहे है। अगले 2 दिन माैसम में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 08:54 AM (IST)
Punjab Weather Update: प्रचंड गर्मी  और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कई शहराें का तापमान 47 डिग्री के पार
Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में कई जिलों में शनिवार को लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसाया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। होशियारपुर में अधिकतम तापमान 45.9, फरीदकोट में 44.5 और पटियाला में 44.6, अमृतसर में 43.5, रोपड़ में 44.4 और चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं लुधियाना में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह भी तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान गर्म हवाएं भी चल रही थी। गर्म हवाओं की वजह से सुबह ही त्वचा झुलसते हुए महसूस हो रही है। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 193 के स्तर पर रहा। मौसम विभाग के माने तो आज दिन भर हवाएं चलेंगी।

शाम को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। जिससे दोपहर में अन्य  दिनों के मुकाबले गर्मी कम रहेगी। आज दिन का पारा भी 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात में हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। जिससे रात में मौसम ठंडा महसूस होगा।

23 व 24 मई को बारिश के आसार

पंजाब में 23 और 24 मई को अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। इसको लेकर ओरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. केके गिल का कहना है कि आगामी तीन से चार दिन तक मौसम खराब रह सकता है। किसानों को अलर्ट कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आगाह कर रहे हैं कि अगर वे 22 से 24 मई के दौरान धान की सीधी बिजाई करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं। बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 25 मई से मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद किसान धान की सीधी बिजाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-जेल में मजीठिया के पड़ोसी बने नवजोत सिद्धू, मिला नया नाम, चार माह बाद ही मिल सकती है पैरोल

chat bot
आपका साथी