Punjab Train Travel Alert: पंजाब में काेहरे से रेल यातायात थमा, 14 घंटे लेट चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें

Punjab Train Travel Alert बारिश और घने कोहरे के कारण ट्रेनें काफी लेट चल रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे लेट चल रही है। मालवा एक्सप्रेस 10 घंटे लेट चल रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 03:47 PM (IST)
Punjab Train Travel Alert: पंजाब में काेहरे से रेल यातायात थमा, 14 घंटे लेट चल रही लंबी दूरी की ट्रेनें
लुधियाना में काेहरे से रेल यातायात बाधित। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Train Travel Alert: पंजाब में घने कोहरे और बारिश के कहर से रेल यातायात चरमरा गया है। मौसम का असर रेल सफर पर पड़ने से लंबी दूरी की ट्रेनें 14 घंटे लेट चलने लगी है। रेल अधिकारी बताते हैं कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही थी और अब बारिश ने ट्रेनाें की रफ्तार को और कम कर दिया है। ट्रेनें लेट चलने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेन में बैठ कर इस तरह थक जाते हैं कि सही जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। रविवार काे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्री दिनभर ट्रेनें टाइम से नहीं आने पर भटकते रहे। यात्रियाें काे मजबूरी में बसाें में सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-नवजोत सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा के बयान पर भड़के लुधियाना के हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठाई मांग

लेट चलने वाली ट्रेनें

बारिश और घने कोहरे के कारण ट्रेनें काफी लेट चल रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे लेट चल रही है। मालवा एक्सप्रेस 10 घंटे लेट चल रही है।इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस 9 घंटे लेट चल रही है जबकि जम्मू तवी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट चल रही है। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें 2 से 4 घंटे लेट चल रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक अशोक सिंह सलारिया ने कहा कि काेहरे के कारण ट्रेन लेट चल रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। माैसम सही हाेने के बाद ही रेल यातायात सामान्य हाे पाएगा।

यह भी पढ़ें-Video: सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुस्तफा की धमकी, हिंदुओं को जलसे की इजाजत दी तो गंभीर हालात पैदा कर दूंगा

पंजाब में 2 दिन से हाे रही बारिश

गाैरतलब है कि पंजाब में पिछले दाे दिन से माैसम खराब चल रहा है। अभी कुछ दिन राहत मिलने के कम ही आसार नजर आ रहे हैं। इस साल के पहले ही महीने में बारिश ने ठंडक काे बढ़ा दिया है। रविवार काे भी लुधियाना, जालंधर सहित कई जिलाें में बारिश हाे रही है।

यह भी पढ़ें-Punjab Election 2022: जानिए पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के 'हिंदू विराेधी' बयान पर क्याें मचा है बवाल

chat bot
आपका साथी