गड़बड़ी करने पर अब नहीं बच पाएंगे शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी, हर गतिविधि पर ऐसे रखी जाएगी नजर

दफ्तरों में कर्मचारियों के लेट आने और काम न करने की शिकायतें बार-बार बोर्ड को मिल रही हैं। इसके अलावा बुक डिपुओं के स्टोरों में गड़बड़ी की बातें भी कई बार सामने आई हैं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 04:09 PM (IST)
गड़बड़ी करने पर अब नहीं बच पाएंगे शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी, हर गतिविधि पर ऐसे रखी जाएगी नजर
गड़बड़ी करने पर अब नहीं बच पाएंगे शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी, हर गतिविधि पर ऐसे रखी जाएगी नजर

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अब हाईटेक होने जा रहा है। जिला स्तरीय बुक डिपुओं और रीजनल दफ्तरों में होने वाली गड़बडिय़ां रोकने के लिए बोर्ड अब तकनीक का सहारा ले रहा है। इनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि बोर्ड के चेयरमैन मोहाली मुख्यालय में बैठे ही कारगुजारी पर नजर रख सकें। बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला कर लिया है। अगले शिक्षा सत्र की शुरुआत तक कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के हर जिले में बुक डिपो और रीजनल दफ्तर हैं। दफ्तरों में कर्मचारियों के लेट आने और काम न करने की शिकायतें बार-बार बोर्ड को मिल रही हैं। इसके अलावा बुक डिपुओं के स्टोरों में गड़बड़ी की बातें भी कई बार सामने आई हैं। सबूत न होने की स्थिति में कर्मचारी बार-बार बच जाते हैं। इसी वजह से बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इन कैमरों को इंटरनेट के जरिए मोहाली दफ्तर से जोड़ा जाएगा, ताकि बोर्ड अफसर व चेयरमैन सभी पर नजर रख सकें।

रीजनल दफ्तरों के कामकाज में आएगा सुधार

बोर्ड के चेयरमैन मनोहरकांत ने बताया कि कारगुजारी को सुधारने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे रीजनल दफ्तरों के कामकाज में सुधार आएगा जिसका फायदा सीधे पब्लिक को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन कैमरों को ऐसी तकनीक से जोड़ा जाएगा ताकि अफसर साथ के साथ जवाब तलबी कर सकें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी