आढ़तियों की धान खरीद अदायगी में देरी, एक साल बाद भी पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान

धांधरा रोड दाना मंडी के आढ़ती मनोहर गिल का कहना है कि वर्ष 2019 में धान की फसल सरकार को बेचने के बाद अभी तक पेमेंट नहीं मिली है। इसकाे लेकर किसान परेशान हाे रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 10:40 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 10:40 AM (IST)
आढ़तियों की धान खरीद अदायगी में देरी, एक साल बाद भी पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान
आढ़तियों की धान खरीद अदायगी में देरी, एक साल बाद भी पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान

लुधियाना, [डीएल डॉन]। वर्ष 2019 में धान की फसल का पेमेंट अभी तक न होने से आढ़ती परेशान हैं। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि आढ़तियों द्वारा ऑनलाइन कागजात जमा नहीं किए जाने के कारण कुछ आढ़तियों का भुगतान रुका हुआ है। यह भुगतान एफसीआइ के माध्यम से भुगतान होनी है। जबकि आढ़तियों का कहना है कि वे लोग सभी कागजात  ऑनलाइन जमा कर चुके हैं फिर भी भुगतान नहीं हो रहा।

 

मुश्किल में आढ़ती

धांधरा रोड दाना मंडी के आढ़ती मनोहर गिल का कहना है कि वर्ष 2019 में धान की फसल सरकार को बेचने के बाद अभी तक पेमेंट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सभी कागजात ऑनलाइन जमा कर दिया गया है फिर भी पेमेंट में देरी समझ से परे हैं। पैसे न मिलने से परेशानी हो रही है।

इसी तरह आढ़ती परमिंदर सिंह का कहना है कि पेमेंट रुकने के बाद वे लोग चंडीगढ़ जाकर शीर्ष अधिकारी से भी मिले, फिर भी अवरोध बना हुआ है। लुधियाना आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर गिल का कहना है कि एक वर्ष बाद भी पैसे ने मिलना अधिकारियों की मनमानी है। गिल ने कहा कि जल्द पेमेंट नहीं हुआ तो एसोसिएशन अदालत से गुहार लगाएगी।

किसानों का कोई बकाया नहीं : सुखविंदर सिंह गिल

किसानों द्वारा बेची गई फसल का पेंमेंट रूके होने के बारे में जिला फूड सप्लाई अधिकारी सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह गिल ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को कोई बकाया नहीं है।  उन्होंने कहा कि आढ़तियों के माध्यम से बेची गई फसल के बकाया के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।

आढ़तियों का नहीं, एफसीआइ का का रुका है पेमेंट

आढ़तियों का बकाया न मिलने के संबंध में एकाउंट डिपार्टमेंट के हेड सर्वेश कुमार ने कहा कि सरकार के पास आढ़तियों का बकाया नहीं है। बल्कि, एफसीआइ का कुछ पैसा रुक रहा है जिसके लिए एफसीआइ को निर्देश दिया गया है कि सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन की जाए। कागजात प्रक्रिया पूरी होने पर भुगतान कर दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी