Punjab: नशे की चपेट में आए जुड़वां भाई, एक की लीवर फेल होने से मौत, दूसरे को जंजीरों से बांधकर रखा

फरीदकोट का गोरा सिंह साइकिल का अच्छा मिस्त्री था लेकिन नशे की दलदल में फंस गया। उसका छोटा भाई भी नशा करके मानसिक रूप से बीमार हो गया है। एक मात्र बेटा दिव्यांग है जबकि चार जवान बेटियों की जिम्मेदारी अब पत्नी और बुजुर्ग मां पर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 04:26 PM (IST)
Punjab: नशे की चपेट में आए जुड़वां भाई, एक की लीवर फेल होने से मौत, दूसरे को जंजीरों से बांधकर रखा
सोसाइटी नगर में रहने वाले गोरा सिंह की नशे से मौत हो गई। उसका भाई भी नशा करता है।

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। यहां के सोसाइटी नगर में पंजाब में नशे की भयावह तस्वीर दिखी है। जुड़वां भाइयों में से एक गोरा सिंह की नशे के कारण लीवर फेल होने से मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई भी नशा करने का आदी है। घरवालों ने उसे जंजीरों में बांधकर रखा है। गोरा सिंह शादीशुदा था। परिवार में पत्नी, चार बेटियां, दिव्यांग बेटे के अलावा बुजुर्ग मां है। 

मां छिंदर कौर ने बताया कि उसके दो जुड़वा बेटे थे। गोरा सिंह बड़ा था। वह शहर में साइकिल का अच्छा मिस्त्री थी। इसी दौरान पता नहीं कैसे वह नशे की चपेट में आ गया। छोटा बेटा भी नशा करने लगा और नशे के कारण मानसिक रूप से बीमार पड़ गया। उसे जंजीर से बांधकर घर में रखना पड़ता है। बड़े बेटे गोरा सिंह की मंगलवार को नशे के कारण लीवर फेल होने से मौत हो गई। उसके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

परिवार की आर्थिक हालत खराब

छिंदर कौर ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक हालत बेहद दयनीय है। गोरा सिंह के चार जवान बेटियां हैं। 20 वर्षीय बेटा जन्म से दिव्यांग है। उनके लिए रोटी के लाले पड़ गए हैं। खस्ताहाल घर की छत भी गिरने वाली है। वह समझ नहीं पा रही है कि करे तो क्या करे। बहू व पोतियां लोगों के घरों में काम करती है, जैसे-तैसे गुजारा हो रहा है। बिना लोगों की मदद के वे लोग ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे।

छोटे बेटे के बारे में उन्होंने बताया कि नशे के कारण वह मानसिक बीमार है, उसे जंजीर से बांध कर कई सालों से रखा है, यदि उसे खुला छोड़ देते है तो वह उन लोगों पर हमला कर घायल कर देता है। ऐसे में अब मदद की गुहार लगाने से ज्यादा उनके पास कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें - पंजाब की मासूम मानसी को दुर्लभ बीमारी, 4 वर्ष की उम्र में 32 किलो वजन, खेलते-खेलते फूल जाती हैं सांसें

chat bot
आपका साथी