पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी चुनावाें में करेंगे कांग्रेस का विरोध, चुनाव घोषित होने के चलते टली हड़ताल

पंजाब रोडवेज पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के एक ऐलान ने राज्य में कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों को पक्के नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 11:10 AM (IST) Updated:Mon, 10 Jan 2022 11:10 AM (IST)
पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी चुनावाें में करेंगे कांग्रेस का विरोध, चुनाव घोषित होने के चलते टली हड़ताल
पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन करेगी कांग्रेस का विराेध। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की ओर से पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों को पक्के न किए जाने को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे। इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि इसको लेकर दस जनवरी सोमवार से हड़ताल की जानी थी। लेकिन चुनाव घोषित होने के चलते इसे टाल दिया गया है। लेकिन कांग्रेस के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा और आने वाले चुनावों में वोटों के जरिये कर्मचारी और उनके परिवार इसका रोष व्यक्त करेंगे।

वक्ता शमशेर सिंह एवं जगतार सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों की हड़ताल के दौरान उच्च अधिकारियों और फिर ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब ने भरोसा दिया था कि सरकार की ओर से पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को आने वाली पहली कैबीनेट बैठक में पक्के किया जाएगा। लेकिन अब तक 4 कैबिनेट की बैठकें हो चुकी है और कच्चे कर्मचारियों को पक्के नहीं किया जा रहा।

यह भी पढ़ें-शिव सेना की पंजाब इकाई का बड़ा दावा, पीएम मोदी के काफिले को रोकने में खालिस्तानी आतंकियाें का हाथ

15 दिन में मांगाें काे मानने का दिया था आश्वासन

मंत्री की ओर से डाटा एंट्री आप्रेटर का वेतन बढ़ाने सहित एडवास बुकिंग वाले कर्मचारियों का वेतन फिक्स करने और रिपोर्टों वाले कर्मचारियों को 15 दिन में बहाल करने सहित सारी मांगों का हल करने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री ने ब्यान जारी करते हुए कहा था कि आज के बाद कोई आउट सोर्सिंग भर्ती नहीं की जाएगी। लेकिन मांगों तो क्या माननी अब नए तरीके के साथ भर्ती आउटसोर्सिंग से की जा रही है। गाैरतलब है कि पंजाब में हाेने वाले विधानसभा चुनावाें काे लेकर कर्मचारियाें ने कांग्रेस का विराेध करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें-अभिनेता सोनू सूद की बहन माेगा से हाे सकती है कांग्रेस प्रत्याशी, सीएम चन्नी आज करेंगे पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल

chat bot
आपका साथी