नशीले पाउडर और प्रतिबंधित गोलियों समेत छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता खन्ना खन्ना पुलिस ने एक कार में जाते छह लोगों को काबू कर उनसे नशीला पा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:50 PM (IST)
नशीले पाउडर और प्रतिबंधित गोलियों समेत छह गिरफ्तार
नशीले पाउडर और प्रतिबंधित गोलियों समेत छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना पुलिस ने एक कार में जाते छह लोगों को काबू कर उनसे नशीला पाउडर और प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। आरोपितों पर नशे का धंधा करने का आरोप है। सभी आरोपित सिटी 2 थाना के नजदीक स्थित मीट मार्केट एरिया के रहने वाले हैं। यह एरिया नशे व शराब की तस्करी के लिए लंबे समय से बदनाम है। आरोपितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उनके खिलाफ सिटी 2 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपितों की पहचान राही, मनी, विनोद कुमार, लक्ष्मी, नीतू और रक्खी के रूप में हुई है। एसएचओ सिटी 2 आकाश दत्त ने बताया कि एएसआइ सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ अमलोह रोड इलाके में मौजूद थे। एक सेंटरो कार अमलोह रोड से मीट मार्केट की तरफ आती दिखाई दी। उसे रोका तो उसमें छह लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं भी थीं। एसएचओ के अनुसार उन्हें कार में से उतारकर पहचान पूछी। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर 100 ग्राम नशीला पाउडर और 110 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। उन्होंने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है। पता किया जा रहा है कि वे नशा कहां से खरीद कर लाए थे और आगे इसे किसे सप्लाई करना था।

chat bot
आपका साथी