Petrol-Diesel Price Today: लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रविवार काे भी स्थिर, जानिए आज का रेट

Ludhiana Petrol Diesel Price Latest Update शहर में पेट्राेल-डीजल की कीमतें एक महीने के बाद भी स्थिर है। रविवार काे भी दाम में काेई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब के कई जिलाें में खाद्य तेल के दामाें में भी 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 10:44 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 10:51 AM (IST)
Petrol-Diesel Price Today: लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रविवार काे भी स्थिर, जानिए आज का रेट
Ludhiana Petrol Diesel Price Latest Update: महानगर में पेट्राेल-डीजल की कीमतें स्थिर। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, आनलाइन डेस्क petrol diesel price today Latest News: महानगर में पेट्राेल-डीजल की कीमतें पिछले एक महीने से स्थिर है। रविवार काे भी दाम में काेई बदलाव नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कई राज्याें में लाेकसभा और विधानसभा के उपचुनावाें के चलते ही कीमताें में बढ़ाेतरी नहीं हुई है। रविवार शाम काे उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कीमतें बढ़ने के आसार है।

रविवार काे लुधियाना में पेट्राेल 96.69 प्रति लीटर और डीजल 87.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गाैरतलब है कि महंगाई से जूझ रही जनता काे माेदी सरकार लगातार राहत दे रही है। पंजाब के कई जिलाें में खाद्य तेल के दामाें में भी 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने नहीं घटाया है वैट

हैरानी की बात यह है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्राेल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है। केंद्र सरकार के फैसले के एक महीने के बाद भी पेट्राे पदार्थाें के मूल्य में काेई कमी नहीं की है। इसकाे लेकर जनता में काफी नाराजगी जताई जा रही है। सत्ता में आने से पहले आप सरकार महंगाई कम करने का दावा करती थी, लेकिन वैट कम नहीं करने पर मान विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनाें शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सरकार पर निशाना साधते हुए वैट घटाने की मांग की थी।

चरणजीत सिंह चन्नी ने भी घटाया था वैट

इससे पहले सात नवंबर 2021 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम किया था। इससे पेट्रोल की कीमत 10 और डीजल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर कम हो गई थी। राजस्थान और केरल सरकार ने भी वैट घटाया था। दोनों राज्य सरकारों के इस फैसले से जनता को डबल राहत मिली थी।

यह भी पढ़ें-Punjab Street Food: बठिंडा के जग्गी की फेमस लस्सी के सभी दीवाने, 70 साल बाद भी नहीं बदला स्वाद

chat bot
आपका साथी