लुधियाना की ब्रोस्टल जेल में हवालाती के लिए जर्दा ले जा रहा पेस्को कर्मी गिरफ्तार

लुधियाना की ब्रोस्टल जेल में नशे के मामले नहीं थम रहे हैं। 12-13 जुलाई की रात जेल अधिकारियों व सीआरपीएफ की टीम ने जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन पेस्को कर्मी काे गिरफ्तार किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:22 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:22 PM (IST)
लुधियाना की ब्रोस्टल जेल में हवालाती के लिए जर्दा ले जा रहा पेस्को कर्मी गिरफ्तार
लुधियाना की ब्रोस्टल जेल में हवालाती के लिए जर्दा ले जा रहा पेस्को कर्मी गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। ब्रोस्टल जेल में बंद कैदी अथवा हवालाती के लिए जर्दे की पुड़िया लेकर जा रहे पेस्को कर्मी को रंगे हाथ काबू कर उसके कब्जे से पुड़िया भी बरामद कर ली है। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने अाराेपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआइ तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान सेंट्रल जेल में तैनात पेस्को कर्मी हरमेश सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट प्रशोत्तम लाल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित की ब्रोस्टल जेल के अंदर ड्यूटी है।

12-13 जुलाई की रात जेल अधिकारियों व सीआरपीएफ की टीम ने जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन किया गया। अचानक की गई उस चेकिंग के दौरान उसकी जेब में से उक्त जर्दे की पुड़िया बरामद की गई। आरोपित ने जेल के अंदर ड्यूटी करते समय अपने पास जर्दा रख कर जेल नियमों का उल्लंघन किया। जिसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी