पारस कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

हेम निटवियर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एसएस जैन सभा सिविल लाइंस के एग्जीक्यूटिव सदस्य यूएसपीसी जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल सुंदर नगर के कार्यकारिणी सदस्य व जैन समाज के धर्मनिष्ठम सुश्रावक भ्राता स्वर्गीय पवन कुमार जैन व पुष्पावंती जैन के जेष्ठ पुत्र पारश कुमार जैन का एक सितंबर को निधन हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM (IST)
पारस कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
पारस कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

- नेक दिल, धर्मनिष्ठ और मधुर भाषी इंसान थे पारश कुमार जैन

- हेम निटवियर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व एसएस जैन सभा सिविल लाइंस के एग्जीक्यूटिव सदस्य थे

संस, लुधियाना : हेम निटवियर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन, एसएस जैन सभा सिविल लाइंस के एग्जीक्यूटिव सदस्य, यूएसपीसी जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल सुंदर नगर के कार्यकारिणी सदस्य व जैन समाज के धर्मनिष्ठम सुश्रावक भ्राता स्वर्गीय पवन कुमार जैन व पुष्पावंती जैन के जेष्ठ पुत्र पारश कुमार जैन का एक सितंबर को निधन हो गया था। वे 65 वर्ष के थे। वीरवार को उनके निवास स्थान पर जूम मीटिग के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अशोक जैन ने कहा कि पारश कुमार जैन नेक दिल, धर्म निष्ठ और मधुर भाषी इंसान थे। उनके पास जो भी आया कभी खाली नहीं गया। कहते हैं मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है। यह जानते हुए भी अपनों के संसार से जाने का बहुत दुख होता है। यह हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व उनकी पत्नी सुषमा और माता को इस दुख की घड़ी को सहन करने की क्षमता दे।

इस अवसर पर एसआर ओसवाल, हर्ष जैन, बृज रल्हन, जोगिदर जैन, संजीव जैन, राकेश जैन जम्मू वाले, पदम जैन, संजय जैन, भारत जैन, राकेश जैन, नरेश जैन, अश्विनी रल्हन, राकेश अग्रवाल, अजय ग्रोवर उपस्थित थे। इसके अलावा ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस, वर्धमान फाउंडेशन, आत्माराम जैन सेवा संघ, आगमज्ञाता अरुण मुनि महाराज सहित प्रमोद जैन रविद्र जैन भ्राता, अजय जैन ने उनके परिवार हरतेश जैन, प्रमोद जैन, कमल जैन, मुकेश जैन से संवेदना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी