खन्‍ना के गोह गांव की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया एरिया

खन्ना के पास के गांव गोह की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 11:41 AM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 02:00 PM (IST)
खन्‍ना के गोह गांव की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया एरिया
खन्‍ना के गोह गांव की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया एरिया

खन्ना, जेएनएन। खन्ना के पास के गांव गोह की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया है। महिला की उम्र 62 साल के करीब बताई जा रही है। महिला पांच मई से बीमार थी। खतरे की बात यह है कि इस दौरान वह कुछ स्थानों पर भोग और विवाह के कार्यक्रमों पर भी हाज़िरी लगवा कर आई थी।

एसएमओ मानुपुर डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि गांव गोह की महिला 5 मई से कुछ बीमार थी। उसने गांव के ही किसी डाक्टर से दवा के लिए थी। फिर 12 मई को खन्ना के एक डॉक्‍टर से दवा लेने गई। डॉक्टर ने टेस्‍ट किए तो छाती में इंफेक्शन मिली। डाॅक्टर की सलाह के बाद उसने मोहाली में टेस्‍ट करवाया तो कोरोना पॉजिटिव निकली।

डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि महिला गांव बेर कलां में भोग और गांव रसूलड़ा में विवाह के कार्यक्रम में गई थी। सेहत विभाग की टीम को उसके गांव में भेजा गया है। परिवार के बाकी सदस्यों और उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को क्‍वारंटाइन किया जाएगा। गांव को सैनेटाइज किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से गांव को सील किया गया है। गांव में आने जाने की मनाही की गई है। महिला के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी