राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सचेत रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से गुरुनानकदेव भवन में आंतरिक सुरक्षा एवं संस्कृति विषय पर सेमिनार लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 11:14 AM (IST)
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सचेत रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सचेत रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से गुरुनानकदेव भवन में आंतरिक सुरक्षा एवं संस्कृति विषय पर सेमिनार लगाया गया। इसमें आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, नामधारी संत ठाकुर दिलीप सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सापला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, मेजर जर्नल जसबीर ग्रेवाल, पूर्व डीजीपी डीआर भट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सेमिनार को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश के हर नागरिक को जिम्मेदार बनना चाहिए। योग एवं व्यायाम भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र हैं, जिसे प्रत्येक भारतीय को अपनी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सापला ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में अच्छी शिक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है, जिससे देश के प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है वह अपने बच्चों को इन शिक्षाओं से अवगत करवाए।

नामधारी संत ठाकुर दिलीप सिंह ने कहा की अपनी संस्कृति से पिछड़ रहा युवा वर्ग को सही दिशा की जरूरत है। हम अपनी संस्कृति से पिछड़ते जा रहे है और विदेशी संस्कृति को अपना रहे है, इसमें कहीं न कहीं हमलोगों का ही कसूर है, क्योंकि हम अपनी युवा पीढ़ी को सही ढंग से जागरूक नहीं कर पा रहे है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना एवं पूर्व डीजीपी डीआर भट्टी ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक 21वीं सदी में प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हुआ है। इस दौरान आरएसएस के फूलचंद जैन, यशगिरी, दीपक जोशी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, महामंत्री राकेश राठौर प्रवीण बासल, जीवन गुप्ता, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास, अनिल सरीन, रविंदर अरोड़ा, रजनीश धीमान, अजय चोपड़ा, संजय भरद्वाज ,संजय जैन, रमा महाजन, मनदीप अग्रवाल, सतीश कुमार, दिनेश सरपाल, राकेश कपूर, हनी बेदी, सुनील मौदगिल, रविंदर कपलिश, दविंदर सिंह घुम्मन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी