सांसद बिट्टू ने राजोआणा की फांसी की सजा उम्र कैद में बदलने का किया विरोध, कही यह बात Ludhiana News

अकाली दल की ओर से बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन के एेलान पर सांसद ने कहा यह आंतकवाद का समर्थन है। वह मुझे जिस चौक में बुलाएंगे मैं पहुंच जाउंगा। वह चाहे तो मुझे गोली मार दें।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 05:05 PM (IST)
सांसद बिट्टू ने राजोआणा की फांसी की सजा उम्र कैद में बदलने का किया विरोध, कही यह बात Ludhiana News
सांसद बिट्टू ने राजोआणा की फांसी की सजा उम्र कैद में बदलने का किया विरोध, कही यह बात Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। राजोआना मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक तरफ भाजपा अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जुटा रही है। दूसरी और बलवंत सिंह राजोआणा जो खुद कहता है कि वह मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल था, की सजा माफ कर रही है।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में दोषी करार दिए गए बलवंत सिंह राजोआणा की मौत की सजा को उम्र कैद में बदलने के कदम का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के भाजपा नेताओं को भी इस फैसले का विरोध करना चाहिए। साथ ही दिल्ली में बैठे नेताओ को भी पंजाब की जमीनी हकीकत से वाकिफ करवाना चाहिए। अकाली दल की ओर से बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन के एेलान पर सांसद ने कहा यह आंतकवाद का समर्थन है। वह मुझे जिस चौक में बुलाएंगे, मैं पहुंच जाउंगा। वह चाहे तो मुझे गोली मार दें।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी