छह माह तक करता रहा किरायेदार संग मिल नाबालिग साली से दुष्कर्म, ऐसे देता था ये धमकी

युवक अपने किरायेदार के साथ मिलकर घर में रह रही नाबालिग साली के साथ छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 03:49 PM (IST)
छह माह तक करता रहा किरायेदार संग मिल नाबालिग साली से दुष्कर्म, ऐसे देता था ये धमकी
छह माह तक करता रहा किरायेदार संग मिल नाबालिग साली से दुष्कर्म, ऐसे देता था ये धमकी

जेएनएन, लुधियाना। शहर में एक युवक अपने किरायेदार के साथ मिलकर घर में रह रही नाबालिग साली के साथ छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान सुनील कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। सुनील मूलरूप से पटना (बिहार) के थाना धनोओ के गांव टरमा और अभिषेक मूलरूप से छपरा (बिहार) के थाना अखिलपुर के गांव दुधिया का रहने वाला है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। वह खुद सहारनपुर में काम करता है। आरोपित सुनील उसके भाई का दामाद है, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने अपनी 16 साल की बेटी व दो बेटों को उसके पास छोड़ दिया था। 17 जून को जब वह अपने बच्चों से मिलने लुधियाना आया तो बेटी ने उसे बताया कि दोनों आरोपित पिछले छह महीने से उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं।

आरोपित उसे धमकाते थे कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डाल देंगे। बेटी की आपबीती सुनने के बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ पॉक्सो की धारा जोड़ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी