लुधियाना में पंजाबी गायक Sardool Sikander काे संगीत जगत की शख्सियतों ने दी श्रद्धांजलि

राजनीति और संगीत की दुनिया की बड़ी शख्सियतों ने सरदूल सिकंदर काे श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान मास्टर सलीम बिन्नू ढिल्लो गायक वीत बलजीत पम्मी बाई व गायक कुलदीप मानक का दौत्र गायक हसन मानक निर्मल सिद्दू आदि ने सरदूल सिकंदर काे श्रद्धांजलि भेंट की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 01:24 PM (IST)
लुधियाना में पंजाबी गायक Sardool Sikander काे संगीत जगत की शख्सियतों ने दी श्रद्धांजलि
खन्ना में गायक सरदूल सिकंदर काे श्रद्धांजलि देने आते गायक मास्टर सलीम व विन्नू ढिल्लाे। (जागरण)

खन्ना, (लुधियाना) जेएनएन। प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर का श्रद्धांजलि समारोह रविवार को खन्ना की नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। सरदूल का बीते दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। श्रद्धांजलि समारोह के लिए खन्ना की नई अनाज मंडी में एक बड़ा पंडाल लगाया गया है। राजनीति और संगीत की दुनिया की बड़ी शख्सियतों श्रद्धांजलि देने पहुंची। इस दाैरान मास्टर सलीम, बिन्नू ढिल्लो, गायक वीत बलजीत, पम्मी बाई व गायक कुलदीप मानक का दौत्र गायक हसन मानक, निर्मल सिद्दू आदि ने सरदूल सिकंदर काे श्रद्धांजलि भेंट की।

सरदूल सिकंदर के श्रद्धांजलि समारोह में उनकी तस्वीर लिए बैठे प्रशंसक। (जागरण)

यह भी पढ़ें-Punjab Budget Expectations: मिक्सलैंड यूज घोषित हो इंडस्ट्रियल एरिया, नहीं तो उजड़ जाएगा भारत का साइकिल क्लस्टर

शनिवार को सरदूल सिकंदर के नजदीकी मित्र और पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने नई अनाज मंडी का दौरा किया था। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए थे। धर्मसोत ने पुलिस प्रशासन को भी सुरक्षा व अन्य इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए थे।

श्रद्धांजलि समारोह में  शिरकत करते आते गायक वीत बलजीत। (जागरण)

धर्मसोत ने कहा कि सरदूल सिकंदर के जाने से संगीत जगत को तो नुक्सान पहुंचा ही है, साथ ही उनका निजी तौर पर कभी नहीं पूरा होने वाला घाटा हुआ है। वह और पंजाब सरकार हमेशा सरदूल के परिवार के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर बिट्टू खन्ने वाला, बलबीर राय, वीर सिमर हनी, संदीप शुक्ला, रजनीश सदावर्ती भी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी