जमानत पर छूटते ही करने लगे हेरोइन सप्लाई, दो गिरफ्तार

जासं, लुधियाना: हेरोइन तस्करी करने वाले दो भाइयों को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 04 Nov 2017 08:04 PM (IST)
जमानत पर छूटते ही करने लगे हेरोइन सप्लाई, दो गिरफ्तार
जमानत पर छूटते ही करने लगे हेरोइन सप्लाई, दो गिरफ्तार

जासं, लुधियाना: हेरोइन तस्करी करने वाले दो भाइयों को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बीआरएस नगर निवासी जसकरण और भारत नगर निवासी दरबारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक वॉक्सवैगन कार और 81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

जाच अधिकारी एएसआइ रविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी ने मॉडल टाउन श्मशानघाट के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दोनों आरोपी पक्खोवाल रोड की तरफ से वॉक्सवैगन से आ रहे थे। शक के आधार पर आरोपियों को रोककर तलाशी ली। जिनके पास हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते हैं। दोनों नशे के आदी हैं। नशापूर्ति के लिए ही दोनों नशा तस्करी करने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी दरबारा सिंह पर पहले भी नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। दो महीने पहले उसकी जमानत हुई थी, लेकिन सुधरने की बजाए उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी। आरोपी दरबारा का भाई भी नशा तस्करी के आरोप में 10 साल की सजा भुगत रहा है।

chat bot
आपका साथी