शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने की मांग को लेकर सोमवार को ब्लैक डे मनाएंगे लुधियाना के व्यापारी

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि जब लोग दुकानें खोलने के लिए सुबह घर से निकलते हैं बाजारों में भारी भीड़ के कारण जाम में फंस जाते हैं। दुकानदार के लिए 12 बजे से पहले दुकान खोलना मुश्किल हो गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:19 PM (IST)
शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने की मांग को लेकर सोमवार को ब्लैक डे मनाएंगे लुधियाना के व्यापारी
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने लुधियाना में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने की मांग की है।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने पंजाब के बाकी जिलों की तरह लुधियाना में भी सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे या शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की है। मंडल के जनरल सेक्रेटरी सुनील ने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मांग की। इसमें पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की अगुआई में 100 बाजारों के प्रतिनिधि, चौड़ा बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सुनील मेहरा, पवन लहर, गुरदीप सिंह गोशा और राजीव अरोड़ा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में सभी दुकानें सुबह 10 से 12 बजे तक खोलना संभव नहीं है। जब लोग दुकानें खोलने के लिए सुबह घर से निकलते हैं बाजारों में भारी भीड़ के कारण जाम में फंस जाते हैं। चौड़ा बाजार और जीटी रोड पर तो इतना जाम लगता है कि दुकानदार के लिए 12 बजे से पहले दुकान खोलना ही मुश्किल हो गया है। फिर 12 बजते ही पुलिस उन्हें दुकानें बंद करके घर जाने को मजबूर कर देती है। इस कारण लुधियाना में अफरा-तफरी का वातावरण बन गया है। 

पंजाब में 13 दिन के लॉकडाउन के कारण व्यापारियों को 15000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। पंजाब सरकार ने न तो लोगों के बिजली के बिल माफ किए हैं और ना ही किसी टैक्स में राहत दी है। नगर निगम ने पानी के बिल और हाउस टैक्स माफ किए हैं पर सरकार लगातार टैक्स ले रही है। ऐसे में उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। अगर सरकार ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी तो व्यापारी सड़कों पर आंदोलन करेंगे। सोमवार को लुधियाना में ब्लैक डे मनाया जाएगा सरकार की धक्के शाही के खिलाफ व्यापारी काले बिल्ले और काले झंडे लगाकर दुकानें बंद करके घर में प्रोटेस्ट करेंगे। 

chat bot
आपका साथी