लुधियाना में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रखा वर्कर निकला चोर, 1.30 लाख की नकदी व कपड़े लेकर भागा

एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मॉडल ग्राम के चीमा पार्क स्थित गांधी कालोनी के सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने दुकान मालिक हरीश कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 02:18 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 02:18 PM (IST)
लुधियाना में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रखा वर्कर निकला चोर, 1.30 लाख की नकदी व कपड़े लेकर भागा
लुधियाना के वृंदावन रोड एरिया की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। (सांकेतिक फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। वृंदावन रोड एरिया की दुकान में काम करने वाला वर्कर ही चोर निकला। वह दुकान से 1.30 लाख रुपये की नकदी, छह पैंट और अन्य सामान चोरी करके ले गया। अब थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मॉडल ग्राम के चीमा पार्क स्थित गांधी कालोनी के सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने हरीश कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

हरीश ने पुलिस को बताया कि वृंदावन रोड स्थित विष्णु पुरी की गली नंबर 3 में उसकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। आरोपित उनकी दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन के चलते उसे काम से हटा दिया गया। उसके कई बार कहने पर 18 मई को उसे फिर से काम पर रख लिया गया। आरोपित उसी शाम दुकान बंद होने के बाद रात के समय छत के रास्ते पीछे के दरवाजे से दाखिल हो गया। वह अंदर से 1.30 लाख रुपये की नगदी, डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गया।

हरीश ने बताया कि बुधवार वो उनकी दुकान पर आया था। उस समय वह अपने पड़ोसी से बात कर रहे थे कि डीवीआर चोरी होने के कारण सभी सबूत मिट गए। उसी दौरान पड़ोसी ने हरीश से कहा कि उनका सीसीटीवी डीवीआर उनके माेबाइल पर भी अटैच है। उस पर फुटेज चेक कर लो। पड़ोसी की बात सुनते ही सन्नी वहां से गायब हो गया। उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद है। सुखदेव सिंह ने कहा कि उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी