गुरु ही शिष्य को परमात्मा से मिलाता है: स्वामी निगम बोध

भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज की अध्यक्षता में वेद मंदिर में व्यास पूर्णिमा समारोह सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक मनाया गया। श्रद्धालुओ ने अपने गुरुजनों की पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM (IST)
गुरु ही शिष्य को परमात्मा से मिलाता है: स्वामी निगम बोध
गुरु ही शिष्य को परमात्मा से मिलाता है: स्वामी निगम बोध

संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज की अध्यक्षता में वेद मंदिर में व्यास पूर्णिमा समारोह सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक मनाया गया। श्रद्धालुओ ने अपने गुरुजनों की पूजा अर्चना की। इस दौरान दंडी स्वामी देवेश्वरानंद तीर्थ ने भक्तों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि हम लोग थोड़ी सी मुसीबत आने पर सुमिरन करना छोड़ देते है। मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते रहते है, लेकिन हमारा मन धैर्य छोड़ जाए और हमें कोई किनारा दिखाई न दे तो बिना देर किए प्रभु नाम सिमरन से ही दुखो से छुटकारा मिलता है। दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज ने श्रदालुओ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर मनुष्य अपने जीवन को इस संसार से मुक्त करना चाहता है तो उसे गुरु की शरण में आना ही होगा। गुरु ही अपने शिष्य को परमपिता परमात्मा से मिलाता है। इस अवसर पर दंडी स्वामी देवेश्वरानंद तीर्थ, मोहिन भार्गव, हरिओम सहगल, दिनेश टंडन, सतीश, पंडित दीप वशिष्ट, बिट्टू प्रभाकर, बलदेव चोपड़ा, जगदीश शर्मा, धर्मेंद्र, मुनीश, लाडी कपूर, संजय धवन, टिकू धवन, हैप्पी, शाम सुंदर, विनोद सहगल, रवि, गौतम शर्मा, सौरव, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी