धर्म का मार्ग अपनाएं, तपस्या के प्रति करें जागरूक : साध्वी रत्न संचिता

तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज साध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -6 के सानिध्य में साध्वी आर्यनंदा ने दीक्षा के बाद पहली गोचरी विनोद जैन गोयम परिवार से ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:42 PM (IST)
धर्म का मार्ग अपनाएं, तपस्या के प्रति करें जागरूक : साध्वी रत्न संचिता
धर्म का मार्ग अपनाएं, तपस्या के प्रति करें जागरूक : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -6 के सानिध्य में साध्वी आर्यनंदा ने दीक्षा के बाद पहली गोचरी विनोद जैन गोयम परिवार से ली। इस अवसर पर अवसर पर महासाध्वी वीणा महाराज, साध्वी रत्न संचिता महाराज ने साध्वी आर्यनंदा को आशीर्वाद देते हुए सामायिक, पारणा, दीक्षा की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीक्षा से छह दिन पहले दीक्षा लेने वाले साधु-साध्वी को चेक किया जाता है कि वह इस डगर में आगे जा सकती है के नहीं। उन्होंने कहा कि दीक्षा का मार्ग कठिन जरुर है, लेकिन किस्मत वालों को मिलता है। इसमें सृष्टि उर्फ साध्वी आर्यनंदा इस राह पर स्टीक बैठती है। अब आगे के लिए हम सभी उसको आशीर्वाद देते है कि आगामी जीवन में धर्म का मार्ग अपनाकर लोगों को इस तपस्या के प्रति जागरुक करे। इस दौरान साध्वी आर्यनंदा ने सिविल लाइंस कांता रानी जैन, विनोद जैन गोयम, अशी जैन के निवास, विनय जैन के निवास से पहली गोचरी ली।

इस अवसर पर एस एस जैन सभा सरंक्षक मानव रत्न रामकुमार जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, विश्व, नीलम जैन कंगारु, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, विजय जैन जैन पैकेवल, फूलचंद जैन शाही लिवास, अनिल जैन बावा, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी