निर्वाण कल्याणक उत्सव की महिमा का किया गुणगान

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान हैं। गुरुणी महाराज ने भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक उत्सव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि इस संसार में धर्म श्रवण करने का अवसर मनुष्य को बहुत बड़ी पुण्यवानी से मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:53 PM (IST)
निर्वाण कल्याणक उत्सव की महिमा का किया गुणगान
निर्वाण कल्याणक उत्सव की महिमा का किया गुणगान

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान हैं। गुरुणी महाराज ने भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक उत्सव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि इस संसार में धर्म श्रवण करने का अवसर मनुष्य को बहुत बड़ी पुण्यवानी से मिलता है। सत्संग में धर्म श्रवण करने से अज्ञान ओर मोह का अंधकार दूर हो जाता है। फिर उसे संसार के वास्तविक स्वरुप देखने में देर नहीं लगती, वह जान लेता है। इस संसार के जितने भी संबंध है, सब झूठे संबंध है। जहां का धन वैभव सब झूठा है। संसार के भौतिक सुख जलती उस चमक के समान है, जो पल झपकते ही नष्ट होने वाले है।

इस दौरान मुकेश मुनि म. ने कहा कि प्रभु महावीर ने अपनी वाणी में उस परम सुख की चर्चा की है जो आत्मा का सच्चा सुख है। वर्तमान में व्यक्ति दूसरों को दुख देकर स्वयं सुखी होने का झूठा स्वप्न देखता है। आगामों में वर्णित सुवाहु कुमार जैसे राजकुमार ने पल भर में राजमहलों के सुखों का सिर्फ परित्याग कर आत्मा ने सच्चे सुखों को प्राप्त करने के लिए संयम ने कठोर मार्ग पर अपने कर्म बढ़ा दिए। जो सुख दूसरों को बांटने में है, ऐसा सुख स्वयं भोगने में नहीं है।

इस अवसर पर एसएस जैन सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, संजय जैन, वैभव जैन, पीयूष जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी