महाशिवरात्रि पर गांव चहलां में 11 मार्च को होगा जागरण : चेतन बवेजा

11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में जागरण का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 05:41 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर गांव चहलां में 11  मार्च को होगा जागरण : चेतन बवेजा
महाशिवरात्रि पर गांव चहलां में 11 मार्च को होगा जागरण : चेतन बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रथम निमंत्रण भगवान भोलेनाथ को भेंटकर विशाल जागरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्वप्रथम पंडित सुरेश गुरु की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने मुक्तेश्वर मुक्ति धाम के अध्यक्ष व महादेव सेवा दल के समूह सदस्यों सहित भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर जागरण के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की । अध्यक्ष चेतन बवेजा ने कहा कि बच्चों से गणपति आराधना करवाकर जागरण का शुभारंभ करवाएंगे। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम के साथ एम आर चोपड़ा भोले नाथ का गुणगान करेंगे और तारा रानी की पवित्र कथा प्रदीप शाही सुनाएंगे। मंच संचालक सुरिद्र बावा की ओर से किया जाएगा । सामूहिक आरती के साथ जागरण को विश्राम दिया जाएगा। मुक्तेश्वर मुक्ति धाम के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में भोले बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महादेव सेवा दल के जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा ने कहा कि जागरण स्थल पर लाखों भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था होगी, जहां भक्तों को 56 प्रकार के भोग वितरित किए जाएगे। मुक्तेश्वर मुक्ति धाम के सदस्यों नीलकमल शर्मा,जय वर्मा, प्रमिंद्र सेडा, कृष्ण गोपाल पुरी, राजन पुरी, रोहित पुरी ने कहा कि भोले की बरात के माध्यम से मंदिर में पधारने वाले भक्तों को भव्य स्वागत होगा । इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासु गर्ग, राजीव महाजन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी