डांस करते करने लगी नशा, काम छूटने पर बन गई तस्कर; 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

एसटीएफ ने 110 ग्राम हैरोइन के साथ एक युवक और महिला को काबू किया है। दोनों स्कूटर पर सवार होकर नशे की डिलीवरी देने जा रहे थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 08:39 AM (IST)
डांस करते करने लगी नशा, काम छूटने पर बन गई तस्कर; 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
डांस करते करने लगी नशा, काम छूटने पर बन गई तस्कर; 110 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना। एसटीएफ ने 110 ग्राम हैरोइन के साथ एक युवक और महिला को काबू किया है। दोनों स्कूटर पर सवार होकर नशे की डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

रेंज प्रभारी इंसपेक्टर हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंसपेक्टर गुरचरण सिंह पुलिस पार्टी के साथ वर्धमान के पीछे गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक और महिला स्कूटर पर नशे की डिलीवरी देने जा रहे हैं। पुलिस ने वर्धमान लाइटों पर नाकाबंदी कर स्कूटर पर जा रहे युवक और महिला को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों की शिनाख्त मनी सिंह निवासी काकोवाल और महिला की शिनाख्त मनीशा निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के तौर पर हुई है।

मनी सिंह सड़कों से मरे हुए पशु उठाने का काम करता था और कुछ समय से नशे करने लगा था। इसी की पूर्ती के लिए वह नशे की तस्करी करने लगा। वहीं मनीषा विवाह और पार्टियों में डांस करती थी। उम्र दराज होने के कारण जब काम छूट गया तो वह नशे की तस्करी करने लगी। वह पहले गोराया में रहती थी और वहां पर मामले दर्ज होने के बाद वह लुधियाना के अर्जुन नगर में आ गई। उसके खिलाफ थाना फिलौर औरर गोराया में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह यह हैरोाइन फिलौर से विक्की नामक व्यक्ति से लेकर आते थे और यहां पर बेचते थे। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के प्रयास में है। 

chat bot
आपका साथी