Heroine Smuggling : लुधियाना में हेरोइन व अवैध शराब समेत तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Heroine Smuggling शहर में नशा तस्करी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदर्श नगर इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार को 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 03:29 PM (IST)
Heroine Smuggling : लुधियाना में हेरोइन व अवैध शराब समेत तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Heroine Smuggling : नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन, चिट्टा पाउडर तथा अवैध शराब बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदर्श नगर इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार को 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

 यह भी पढ़ें- Moga Municipal Election Result 2021: माेगा में कांग्रेस विधायक डा. हरजोत की पत्नी चुनाव हारी, सत्ता की चाबी आजाद प्रत्याशियों के हाथ

एएसआइ मुख्तयार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ग्यासपुरा की गली नंबर 4 निवासी गोबिंद कुमार के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुरनाम नगर इलाके में दबिश देकर दो लोगों को 35 ग्राम चिट्टा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गुरनाम नगर निवासी राजेश कुमार तथा मनी वर्मा के रूप में हुई। दोनों अपनी दुकान में ही नशीला पाउडर बेचने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें-Live Ludhiana Municipal Poll Results 2021: निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष की आंधी में उड़ा विपक्ष, सभी छह काउंसिल पर कांग्रेस का कब्जा

थाना हैबोवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जस्सियां रोड इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार को 7 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जस्सियां रोड के सीता नगर की गली नंबर 2 निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आराेपिताें से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उनसे बड़े खुलासे हाेने की संभावना है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी