6 दिन से जम्मू में फंसे हैं खन्ना के 200 अमरनाथ यात्री

जागरण संवाददाता, खन्ना  : अमरनाथ यात्रा के लिए 2 जुलाई को रवाना हुए खन्ना के करीब 200 श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 10:15 PM (IST)
6 दिन से जम्मू में फंसे हैं खन्ना के 200 अमरनाथ यात्री
6 दिन से जम्मू में फंसे हैं खन्ना के 200 अमरनाथ यात्री

जागरण संवाददाता, खन्ना  : अमरनाथ यात्रा के लिए 2 जुलाई को रवाना हुए खन्ना के करीब 200 श्रद्धालुओं को अब-तक जम्मू के बेस कैंप में ही रोककर रखा हुआ है। यात्रियों को वहां कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 2 जुलाई के बाद पहुंच रहे यात्रियों को भी उनके साथ ही वहां रोककर रखा गया है।

खन्ना से यात्रा पर गए हनी लिबड़ा और डेविड शर्मा ने बताया कि वे 6 जुलाई को खन्ना से अपनी 23वीं यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उन्हें जम्मू के बेस कैंप में तब से रोककर रखा हुआ है। उनसे पहले 2 जुलाई को खन्ना से तीन बसों में श्रद्धालु रवाना हुए थे। गर्मी के चलते श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेस कैंप पर पूरे इंतजाम भी नहीं हैं।

लिबड़ा ने बताया कि कैंप पर लुधियाना समेत पंजाब के करीब 15 हजार श्रद्धालु इस बेस कैंप पर रोक कर रखे हुए हैं। उन्हें खराब मौसम का हवाला देकर आगे नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में महिलाएं और बच्चे भी हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को यात्रा जल्द आगे बढ़ानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी