Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में काबू आने लगा कोरोना, 201 पाजिटिव; 5 संक्रमितों की मौत

लुधियाना जिले में शनिवार को 201 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है। दूसरे जिलों के भी 40 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 85251 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। इनमें से 80398 स्वस्थ हो चुके हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:35 AM (IST)
Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में काबू आने लगा कोरोना, 201 पाजिटिव; 5 संक्रमितों की मौत
लुधियाना में अब कोरोना के मामले अब कंट्रोल हो गए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना के मामले अब कंट्रोल हो गए हैं। जिले में शनिवार को 201 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है। दूसरे जिलों के भी 40 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक 85251 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। इनमें से 80398 स्वस्थ हो चुके हैं। अब स्वस्थ होने की दर 94.31 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही सक्रिय केस भी कम होकर 2827 रह गए हैं। इनमें से 2238 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी अस्पतालों में 97 और प्राइवेट अस्पतालों में 296 लोग उपचार करवा रहे हैं। मौजूदा समय में भी 40 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। इनमें करीब आधे लुधियाना के हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। पांचों संक्रमित खन्ना, हैबोवाल कलां, माल रोड, रिशी नगर, मिल्लरगंज के रहने वाले थे। इनमें दो युवक भी शामिल थे। दूसरे जिलों के भी तीन संक्रमितों की लुधियाना के अस्पतालों में मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना से 2026 मौतें भी हो चुकी हैं।

राहत की खबर: ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं

जिले के अस्पतालों में शनिवार को ब्लैक फंगस का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक कुल 92 केस मिल चुके हैं जबकि 12 मरीजों की जान जा चुकी है।

वैक्सीनेशन : 12,333 लोगों ने लगवाया टीका

वैक्सीन की डोज मिलने के बाद फिर से वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को 12,333 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।

chat bot
आपका साथी