जरूरतमंद बच्चों को सत्य भारती यूनिवर्सिटी देगी फ्री शिक्षा

नेहरू सिद्धांत केंद्र में ट्रस्ट और सीनियर सिटीजन कॉनक्लेव ने पूर्व सांसद व संस्थापक स्व. सतपाल मित्तल की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 06:52 PM (IST)
जरूरतमंद बच्चों को सत्य भारती यूनिवर्सिटी देगी फ्री शिक्षा
जरूरतमंद बच्चों को सत्य भारती यूनिवर्सिटी देगी फ्री शिक्षा

जासं, लुधियाना : नेहरू सिद्धांत केंद्र में ट्रस्ट और सीनियर सिटीजन कॉनक्लेव ने पूर्व सांसद व संस्थापक स्व. सतपाल मित्तल की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश भारती मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। राकेश भारती मित्तल ने भारती फाउंडेशन की तरफ से जल्दी ही सत्य भारती यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्य भारती यूनिवर्सिटी में जरूरतमंद बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही घोषणा कर दी जाएगी। राकेश भारती मित्तल ने कहा कि नेहरू सिद्धांत केंद्र व भारती फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में उन बच्चों आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को मदद दे रहा है। फाउंडेशन 254 सत्य भारती स्कूल चला रहा है जिसमें 42 हजार जरूरतमंद बच्चे पढ़ रहे हैं।

बाक्स

110 छात्राओं की दी छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में 12 ग‌र्ल्स कॉलेजों की 110 जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। छात्राओं को 3 लाख 12 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। कर्नल डीबी शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महासचिव विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जी एल बस्सी, राधिका जेतवानी, प्रवीन स्याल, एनसी जैन, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, भूपिंदर गोगिया व अन्य उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी