लुधियाना एंटी नारकोटिक्स सेल के ACP राज चाैधरी कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर दी जानकारी

पुलिस पर कोरोना का कहर जारी है। अब कमिश्नरेट में तैनात एसीपी एंटी नारकोटिक्स सेल राज चाैधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 12:05 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 12:05 PM (IST)
लुधियाना एंटी नारकोटिक्स सेल के ACP राज चाैधरी कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर दी जानकारी
लुधियाना एंटी नारकोटिक्स सेल के ACP राज चाैधरी कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर दी जानकारी

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस पर कोरोना का कहर जारी है। अब कमिश्नरेट में तैनात एसीपी एंटी नारकोटिक्स सेल राज चाैधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मगर उनकी हालत ठीक है। इसके बाद उनके स्टाफ और परिजनों के सेंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

इसकी जानकारी उनकी ओर से खुद फेसबुक पर पोस्ट डालकर दी गई है। उनका कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके स्टाफ के मुलाजिम भी ठीक हैं। बता दें कि अब तक पंजाब पुलिस के चार सौ के करीब पुलिस मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव अा चुके हैं। एक एसीपी और एएसआइ की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है। इस सबके बीच पुलिस के अधिकारी अपनी ड्यूटी तनदेही से निभा रहे हैं।

दूसरी तरफ पुलिस के पॉजिटिव से नेगेटिव हुए पुलिस मुलाजिम गंभीर कोराेना पॉजिटिव मरीजों के लिए पलाज्मा डोनेट कर रहे हैं। इस बार थाना जोधेवाल की थाना प्रभारी अर्शप्रीत कौर ओर एक अन्य महिला सिपाही की ओर से प्लाज्मा डोनेट किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी