Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, सुबह-सुबह पारा 32 डिग्री के पार; शाम को बदलेगा मौसम

Weather Forecast Ludhiana शहर में गर्मी ने बेबस कर रखा है। तेज तापमान ने लाेगाें के पसीने छुड़ा रखे हैं। सोमवार सुबह भी मौसम के तेवर तल्ख रहे। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा बंद रही।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:58 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, सुबह-सुबह पारा 32 डिग्री के पार; शाम को बदलेगा मौसम
शहर में गर्मी ने बेबस कर रखा है। तेज तापमान ने लाेगाें के पसीने छुड़ा रखे हैं।

लुधियाना, जासं। Weather Forecast Ludhiana: शहर में गर्मी ने बेबस कर रखा है। तेज तापमान ने लाेगाें के पसीने छुड़ा रखे हैं। सोमवार सुबह भी मौसम के तेवर तल्ख रहे। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा बंद रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिन भर तेज धूप रहेगी। हवा भी नहीं चलेगी लेकिन शाम को मौसम बदलने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

इसके साथ ही रात में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 10 जुलाई तक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव दिख सकता है। गाैरतलब है कि पिछले कई दिनाें से लाेगाें काे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

रविवार को भी मौसम के तेवर रहे तल्ख

रविवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहे, जिससे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेलिसयस के करीब रहा। इडिंया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के पूर्वंमान की आने तो लोगों काे सोमवार शाम से भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे में छह जुलाई से मौसम बदलेगा। पंजाब में मानसून के बरसने के आसार है। कई जिलों में तेज बारिश तो कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती।

यह भी पढ़ें-Cyber Crime : इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आर्मी मैन कर रहे ठगी, महंगा सामान सस्ते में खरीदने के चक्कर में फंस रहे लोग

10 जुलाई तक चलेगी तेज हवाएं

मौसम का यह मिजाज 10 जुलाई तक बरकरार रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे अलग अलग जिलों में दिन का पारा 35 से 37 डिग्री सेलिसयस और रात का पारा 27 डिग्री सेलिसयस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के अस्पताल में 20 घंटे मृत बच्चे के साथ पड़ी रही मां, लापरवाही की खबर फैली तो हरकत में आया स्टाफ

chat bot
आपका साथी