मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में लुधियाना की ढोल की थाप नाचे मेहमान

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र की शादी में मेहमान लुधियाना की ढोलाें की थाप पर नाचे। इस शादी में लुधियाना के 21 ढ़ोलकियों ने अपनी कला दिखाई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 10:04 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 10:04 AM (IST)
मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में लुधियाना की ढोल की थाप नाचे मेहमान
मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में लुधियाना की ढोल की थाप नाचे मेहमान

लुधियाना, [राधिका कपूर]। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में जहां सेलिब्रिटीज का तांता लगा रहा, वहीं शादी में पंजाबियत की झलक भी दिखी। शादी में लुधियाना के 21 ढोलियों की ताल पर भंगड़ा टीम ने पंजाबी डांस पेश कर पंजाबी कल्चर का अहसास करवा दिया। इस समारोह में लुधियाना की ढोलों की थाप पर मेहमानों ने जमकर ठुमके लगाए।

लुधियाना के 21 ढोलियों की ताल पर थिरके बराती, भंगड़ा टीम ने करवाया पंजाबी कल्चर का अहसास

लुधियाना की एक इवेंट कंपनी ने देश की इस सबसे बड़ी शाही शादी को आर्गनाइज करने में योगदान दिया। भले ही शादी गुजराती थी लेकिन जब पंजाब का ढोल बजा तो हर कोई नाचने के लिए मजबूर हो गया। मुकेश अंबानी की पत्नी नीटा अंबानी भी थिरकने को मजबूर हो गईं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ ढोल की थाप पर डांस किया।

21 ढोल वालों ने एक साथ मिलाई ताल

9 मार्च को मुंबई में हुई आकाश अंबानी की शाही शादी में लुधियाना के 21 ढोल वालों ने एक साथ ताल मिलाई। इस ताल से हर तरफ पंजाबियत की धूम रही और शादी में मौजूद हर सेलिब्रिटी थिरकने को मजबूर हो गया।

इस गुजराती शादी में पंजाबी कल्चर की धूम रही

लुधियाना की इवेंट प्लानर कंपनी के मालिक करण वाही और भानू आहूजा ने शाही शादी में पंजाबी कल्चरल इवेंट को आर्गनाइज किया था। हालांकि शादी के लिए कंपनी को किसने संपर्क किया, यह नाम नहीं बताया गया। करण वाही ने बताया कि आकाश अंबानी की शादी का हिस्सा बनकर उनका सपना पूरा हुआ है। गुजराती शादी में भले ही वहां का कल्चरल था पर नॉर्थ इंडिया में पंजाबी परफार्मेंस देने वाली केवल उनकी ही कंपनी  रही।

करण ने बताया कि शादी से दो सप्ताह पहले परफार्मेंस देने के लिए उन्हें कॉल आई। इसके बाद से ही कंपनी के सभी प्रोफेशनल्स तैयारियों में जुट गए। कंपनी के 21 ढोलियों और भंगड़ा टीम में शामिल दस मेंबरों ने पंजाबी गायक मीका सिंह के साथ परफार्मेंस दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बारात आई तो पहले भंगड़ा टीम ने परफॉर्म किया और फिर मीका ने गायकी शुरू की। पूरा माहौल पंजाबियत की रंग में नजर आया। शादी में ढाई घंटे की परफार्मेंस के दौरान सेलिब्रिटी शाहरुख खान, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा सहित हर कोई नाचने पर मजबूर हो उठा।

chat bot
आपका साथी