गुरु अर्जुन देव नगर में फायरिंग से दहशत

गुरु अर्जुन देव नगर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपित फरार होने में सफल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 01:32 AM (IST)
गुरु अर्जुन देव नगर में फायरिंग से दहशत
गुरु अर्जुन देव नगर में फायरिंग से दहशत

जासं लुधियाना : गुरु अर्जुन देव नगर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपित फरार होने में सफल हो गए। जिस युवक पर गोली चलाई थी उसने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर एक निवासी कार्तिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया के 1 साल पहले उसने एक मोटरसाइकिल खरीदा था। बाद में जब थाना टिब्बा पुलिस उसके घर पहुंची तो उसे पता चला कि वह मोटरसाइकिल चोरी का था। उस संबंध में उसने पुलिस को उन लोगों के नाम बता दिए जिनसे उसने वह मोटरसाइकिल खरीदा था। तब वह तीनों आरोपित जेल में बंद थे। कार्तिक आरोप है कि उसे जेल से ही धमकी आनी शुरू हो गई थी कि छूटने के बाद आरोपित उसे गोली मार देंगे। दो दिन पहले उक्त तीनों आरोपित जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए हैं। मंगलवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए आरोपितों ने उस पर फायर कर दिया। मगर उसने भाग कर अपनी जान बचा ली। थाना डिवीजन नंबर सात प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि मामले की जाच पड़ताल की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी