शर्मनाक: पिता के दोस्त ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

लुधियाना में एक सात साल की बच्‍ची से उसके पिता के दोस्‍त ने दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 08:42 PM (IST)
शर्मनाक: पिता के दोस्त ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
शर्मनाक: पिता के दोस्त ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब में 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फांसी सजा देने के प्रावधान किए जाने का भी इस तरह का घिनौना अपराध करनेवालों पर असर नहीं पड़ा है। यहां सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का पहला मामला सामने आया है। कोहाड़ा के नजदीक वेहड़े में रहने वाले एक शख्स ने अपने दोस्त की सात साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पीडि़त बच्ची ने अपनी मां को इसके बारे में बताया। इसके बाद बच्‍ची की मां ने थाना कूमकलां की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर केस दर्ज किया है। आरोपित बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव कृष्णपुर निवासी सुबोध पासवान है। पीडि़त बच्‍ची की मां ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है, लेकिन इन दिनों वह बिहार स्थित अपने गांव गया हुआ है। आरोपित सबोध उसके पति का दोस्त है, जो उसी के साथ लेबर का काम करता है।

यह भी पढ़ें: शातिर महिला ने शादी और तलाक को बनाया 'धंधा', कीं पांच शादियां

बच्‍ची की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह घर से कुछ दूरी पर लगे नल से पानी लेने गई हुई थी। इस दौरान आरोपित उसके घर में घुस आया और  बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर उसके हाेश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: विज और महिला एसपी संगीता कालिया फिर आमने-सामने, मंत्री की बैठकों में नहीं आ रहीं

उसने बच्‍ची से पूछताछ की तो उसने सुबोध की करतूत के बारे में बताया।  इसके बाद उसने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। पु‍लिस ने बच्‍ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लियाफ बच्‍ची का सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। पुलिस ने बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

-----

'' आरोपित ने बच्ची को घर में अकेली देखकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

                                                                                     - रणधीर सिंह, जांच अधिकारी थाना कूमकलां।

chat bot
आपका साथी