देखते रहे लोग, सड़क पर तड़पता रहा व्यक्ति और हो गई मौत

कोरोना काल में लोग दूसरों की मदद करने की बड़ी-बड़ी बातें करते रहे मगर जब जरूरत होती है तो कई लोग तमाशबीन बनते हुए बस तमाशा देखते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 02:44 AM (IST)
देखते रहे लोग, सड़क पर तड़पता रहा व्यक्ति और हो गई मौत
देखते रहे लोग, सड़क पर तड़पता रहा व्यक्ति और हो गई मौत

जासं, लुधियाना : कोरोना काल में लोग दूसरों की मदद करने की बड़ी-बड़ी बातें करते रहे, मगर जब जरूरत होती है तो कई लोग तमाशबीन बनते हुए बस तमाशा देखते हैं। कुछ ऐसी ही घटना शहर में हुई। एक फैक्ट्री कर्मी सड़क पर गिर गया। वह दो घंटे तक तड़पता रहा। वहां से गुजरने वाले लोग उसे देखते रहे। उपचार नहीं मिलने से उस कर्मी ने वहीं दम तोड़ दिया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान शेरपुर के दीप नगर में रहने वाले ददन पांडेय (50) के रूप में हुई। वह फोकल प्वाइंट फेज-5 स्थित छारू स्टील फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार रात फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वह साइकिल पर घर के लिए निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार, फोकल प्वाइंट बिजली दफ्तर के सामने अचानक चक्कर आने के बाद वह सड़क पर गिर गया। सीने में दर्द होने के कारण वह वहीं तड़पता रहा। वहां खड़े लोग उसे देखते रहे, राहगीर भी जाते रहे, मगर इंसानियत के नाते किसी ने भी उसकी मदद करते हुए अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया। करीब दो घंटे बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया। वाहन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

राजपुरा चौक में पैदल जा रहे दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही उसकी ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय रविदर सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उक्त युवक डीएमसी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त अगली कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी