काव्य पुस्तक में महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों पर चर्चा

जागरण संवाददाता जगराओं काव्य पुस्तक जिदगी के रंग की शुरुआत एक विशाल भागीदारी से हु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM (IST)
काव्य पुस्तक में महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों पर चर्चा
काव्य पुस्तक में महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों पर चर्चा

जागरण संवाददाता, जगराओं : काव्य पुस्तक 'जिदगी के रंग' की शुरुआत एक विशाल भागीदारी से हुई। यह प्रसिद्ध कवयित्री किरण पाहवा द्वारा संपादित पुस्तक है। इसकी लाचिग कवियों व प्रसिद्ध शख्सियतों द्वारा वचुर्अली की गई। किताब में अलग-अलग भारतीय व कैनेडियन कवियों की कविताएं हैं। मीटिग की अध्यक्षता कवि, टीवी होस्ट व टोरंटो (कनाडा) के फिल्म निर्माता डा. जगमोहन संघा ने की।

इस पुस्तक में डा.जगमोहन संघा, गुरदीप कौर धीर गुल, राजबीर बैरागन, ज्योति बजाज, रजनी शर्मा, संगीता बांसल, स्वरणा कविता, परमजीत दयोल, मोनिका कटारिया, दिवाकर मिश्रा, दुबई आधारिक कवि पवन कुमार समेत कुल 14 कवियों की कविताओं को शामिल किया गया। यह पुस्तक किरण पाहवा का दिमागी बच्चा है और इसका एक प्रकाशन परफेस हिदी राइटर्ज गिल्ड कनाडा के संस्थापक निदेशक डा. शैलजा सक्सेना की ओर से किया गया। उन्होंने इसमें हिदी साहित्य व भाषा को उत्साहित करने के लिए संपादकीय का काम करते सभी कवियों की रचनाओं का संग्रह किया है। समाज में महिलाओं पर केंद्रित मुद्दों को इसमें लाया गया है। वहीं पाकिस्तानी मूल के प्रसिद्ध कैनेडियन कवि मकसूद चौधरी ने भी सभी कवियों के प्रयासों की सराहना की। सारे कवियों ने अपनी चुनी कविताएं सुनाते हुए एक-दूसरे को पूरक किया और हिदी भाषा व साहित्य को उत्साहित करने के लिए काम करते रहने का वादा किया। यह किताब सभी प्रमुख किताबो के स्टोरों व ऑनलाइन में जल्दी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी