किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन

आवश्यक वस्तु अधिनियम-2020 के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:05 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:05 AM (IST)
किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के खिलाफ  प्रदर्शन
किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन

जासं, लुधियाना : आवश्यक वस्तु अधिनियम-2020 के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर पांच-पांच सदस्यों ने विरोध जताया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव व लुधियाना यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मुजमिल अली खान विशेष तौर पर शामिल हुए। वहीं विधानसभा उत्तरी में कमल सिक्का, पश्चिमी में चैरी आहलूवालिया, आत्म नगर में मनराज ठुकराल, विस दक्षिणी में गोपी बैंस व अमनदीप सैनी, सेंट्रल पूर्वी समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इस दौरान मुजमिल अली खान और योगेश हांडा ने कहा कि केंद्र सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर किसानों के खिलाफ काला कानून लेकर आ रही है। इससे अन्नदाता को आर्थिक तौर पर बर्बाद करने के पूरे प्रबंध कर दिए हैं। मौके पर महासचिव चेतन थापर, आकाश तिवारी, मानिक मल्हौत्रा, तजिन्द्र चहल, सचिव साहिल शर्मा, प्रेस सचिव पकंज भारती, पवन भोला, भूषण शर्मा, विक्रम कुमार, अमित कुमार, योगेश जैन, विक्की, नीरज कोहली, शिवम कपूर, अशोक कुमार, ललित, गौरव, पंकज, राहुल, जसपाल संधू मौजूद थे।

जहरीली शराब पिला मौत बांट रही सरकार : एसएस संसू, लुधियाना : पंजाब में जहरीली शराब के मामले पर शिअद के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह एसएस ने सरकार पर निशाना साधा। इसके लिए मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस नेताओं पर अवैध शराब के धंधे को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की। एसएस ने कहा कि घटना की जांच सीबीआइ या उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए। सरकार के जांच के आदेश को महज छलावा करार दिया। उन्होंने प्रशासन पर नाकाम रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि यदि मुख्यमंत्री अवैध शराब की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई करते, तो यह घटना टल सकती थी। मौके पर बलदेव सिंह दोसांझ, सुखदेव सिंह राज, गगनदीप सिंह, अवतार सिंह राजिदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी