पंजाब के माछीवाड़ा साहिब में गोवंश की हत्या, अंग थैलाें में बंद कर नहर में फेंके

पंजाब के माछीवाड़ा में गाेहत्या का मामला सामने आया है।सरहिंद नहर में शुक्रवार को गोवंश के अंग मिले हैं। माना जा रहा है कि कुछ लोगों ने गोवंश की हत्या कर उनका मांस निकाल अन्य अंग प्लास्टिक के थैलों में बंद कर नहर में फेंक दिए।

By DeepikaEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 03:17 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 09:07 PM (IST)
पंजाब के माछीवाड़ा साहिब में गोवंश की हत्या, अंग थैलाें में बंद कर नहर में फेंके
डीएसपी समराला हरविंदर सिंह खहिरा के और थाना मुखी विजय कुमार स्थिति का जायजा लेते हुए। (जागरण)

संवाद सूत्र, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। सरहिंद नहर में शुक्रवार को गोवंश के अंग मिले हैं। माना जा रहा है कि कुछ लोगों ने गोवंश की हत्या कर उनका मांस निकाल अन्य अंग प्लास्टिक के थैलों में बंद कर नहर में फेंक दिए। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरविंदर सिंह खैहरा ने स्थिति का जायजा लिया। माछीवाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।  शिवसेना नेता रमन वढेहरा और समाजसेवी नीरज सिहाला भी मौके पर पहुंचे। नहर के पवात पुल की एक दीवार पर खून के निशान भी मिले हैं।

आशंका है कि वहीं से गोवंश के अंग नहर में फेंके गए हैं। थाना माछीवाड़ा के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश की हत्या का केस दर्ज किया है। गोताखोरों को बुलाकर सभी अंग नहर से बाहर निकाले जाएंगे। वेटरनरी डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह अंग कितने गोवंश के हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि इनकी संख्या पांच से अधिक थी।

शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश मेंः रमन वढेरा

शिव सेना नेता रमन वढेरा ने कहा कि कुछ शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं और ऐसीं घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वाें के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे। वढेरा ने कहा कि गाय हत्या के कारण हिंदू भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्हाेंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द घटना को अंजाम देने वाले साजिशकर्ता को बेनकाब कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

बटाला में जम्मू से लाई जा रहीं 17 गाय छुड़वाईं

बटाला (गुरदासपुर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने वीरवार देर रात ढाई बजे बटाला बाईपास से गायों से भरा ट्रक जब्त करके उसमें से 17 गायों को बरामद किया। बरामद गायों को पुलिस ने बटाला की गौशाला में छोड़ दिया है। मौके से ट्रक में सवार अलू निवासी कठुआ और बासित निवासी गांव सनईयां बटाला फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी